Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 16 को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह

Ranchi : नई दिशा के तत्वावधान में 16 जून को अपराह्न 12:15 बजे से 1:15 तक महाराजा अग्रसेन भवन रांची में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के संजय सेठ को भारत सरकार में रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है. रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार सांसद संजय सेठ का आगमन रांची हो रहा है. जिनके सम्मान में नई दिशा की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमें रांची के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है. सभी की सहमति से एक ही जगह इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सांसद के सम्मान समारोह कार्यक्रम में समय पर पधारे. यह जानकारी नई दिशा के कार्यक्रम प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/ccl-worker-dies-due-to-heat-stroke/">हजारीबाग:

लू लगने से सीसीएल कर्मी की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही