Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकली सम्मान यात्रा, पीएम मोदी की प्रशंसा

Satya Sharan Mishra Ranchi: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर रांची में जनजाति समाज की ओर से सम्मान यात्रा निकाली गई. अरगोड़ा मैदान से सहजानंद चौक तक निकाले गये सम्मान यात्रा में आदिवासी समाज के लोगों के साथ भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया. पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोग जुलूस में शामिल होकर ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके. इस दौरान करमा, सरहुल, होली और दीपावली जैसा माहौल नजर आया. लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर और पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया.

द्रौपदी मुर्मू की नहीं आदिवासियों की जीत-भाजपा

जुलूस में शामिल भाजपा नेताओं ने कहा कि यह द्रौपदी मुर्मू की जीत नहीं है, बल्कि देश के करोडों लोगों और आदिवासियों की जीत है. पहली बार आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई हैं. यह खुशी का दिन है. भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान होता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर यह बात एक बार साबित की है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-meeting-ceremony-of-ncc-alumni-governor-filled-enthusiasm-among-youth/">रांची:

एनसीसी एलुमनाई का मिलन समारोह, राज्यपाल ने युवाओं में भरा जोश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sss-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

उत्सव कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

उत्सव कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, यदुनाथ पांडे, काजल प्रधान, शिवपूजन पाठक, रामकुमार पाहन,अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, केके गुप्ता, सुरेंद्र महतो, संजीव विजयवर्गीय, बिंदेश्वर उराँव, रेणुका मुर्मू, रोशनी खलखो,अनु लकड़ा, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, प्रेम बड़ाईक, भोगेन सोरेन, शीला मुंडा, थानों मुंडा, अर्जुन मुंडा, संजय टोप्पो, जयश्री इंदवार, रामसाय मुंडा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-rajesh-thakur-said-on-cross-voting-which-mlas-did-not-follow-the-party-decisions-it-will-be-investigated/">रांची:

क्रॉस वोटिंग पर बोले राजेश ठाकुर, “किन-किन विधायकों ने पार्टी निर्णयों का पालन नहीं किया, इसकी जांच होगी”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही