Search

 
 
 

रांचीः कृषि वैज्ञानिक के घर भीषण चोरी, 20 लाख के गहने और 3 लाख कैश ले उड़े

 
Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के बिरसा एग्रीकल्चर कॉलेज के वैज्ञानिक योगेंद्र प्रसाद के घर भीषण चोरी की घटना हुई है. योगेंद्र प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ बनारस गए हुए थे, इसी दौरान चोरों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया. योगेंद्र प्रसाद के घर के तीन लेयर की सुरक्षा घेरे को तोड़कर चोरों ने 20 लाख के गहने और 3 लाख कैश की चोरी कर ली. घर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद योगेंद्र शुक्रवार को बनारस से रांची लौटे. इसे पढ़ें- मद्रास">https://lagatar.in/madras-high-court-tells-stalin-government-presence-of-mosque-on-the-way-cannot-be-a-reason-to-stop-rss-march/">मद्रास

हाई कोर्ट ने स्टालिन सरकार से कहा, रास्ते में मस्जिद होना RSS का मार्च रोकने का कारण नहीं हो सकता…दी अनुमति

क्या है मामला

योगेंद्र प्रसाद कांके थाना क्षेत्र के चौड़ी में नाग परिसर के अंदर रहते हैं. 18 अक्टूबर को योगेंद्र प्रसाद बनारस निकले थे. इसी बीच उनके भाई ने यह सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है. बनारस से जब योगेंद्र प्रसाद अपने घर पहुंचे तो घर की हालत देखकर दंग रह गए. चोरों के द्वारा सबसे पहले बाहर के ग्रिल को काटा गया. उसके बाद बेहद मजबूत माने दरवाजे के लॉक को भी तोड़ डाला. कमरों के अंदर तो और भी भयावह स्थिति थी. कमरे के अंदर हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था. एक आलमीरा, कबर्ड, बक्शे सब के ताले टूटे पड़े थे. कपड़ा और दूसरे सामान बिखरे पड़े थे. कमरे को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे चोर पांच से छह घंटे तक घर में मौजूद थे और घर का एक एक सामान चेक कर सभी कीमती गहने और नगद पैसे उड़ा ले गए. जिनमें तीन लाख नगद, 12 सोने के कंगन, 06 सोने की हार, 25 कान की बाली, 02 सेट डायमंड के गहने, 02 डायमंड की नोज पिन, 20 सोने की अंगूठी, 13 सोने का चेन, 19 चांदी पायल, मंगलसूत्र, चांदी का सिक्का, मांग टिका शामिल है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-shadow-of-red-terror-ends-from-budha-pahad-area-now-the-picture-is-changing/">पलामू

: बूढ़ा पहाड़ के इलाके से लाल आतंक का साया खत्म, अब बदल रही तस्वीर
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही