Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के अंतर्गत रांची के इस्लाम नगर की स्लम बस्ती में निर्माणाधीन 291 आवासों के लिए मंगलवार को मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन हॉल में ई-लॉटरी
करायी गयी. इसके माध्यम से 280 लाभुकों को आवास आवंटित किये
गये. लॉटरी प्रक्रिया में कुल 280
लाभुक उपस्थित हुए
थे. उल्लेखनीय है कि इस्लाम नगर में किफायती आवासीय परियोजना के तहत G 3 के 20 ब्लॉक
बनाये गये
हैं. एक फ्लैट में 1 लिविंग रूम, 1 बेडरूम, 1 रसोई घर, 1 शौचालय, 1 बाथरूम एवं 1 बालकनी
है. इससे पहले अतिथिगणों द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
गया. लॉटरी में आए लाभुकों और फ्लैट की संख्या को
जोड़ कर फाइनल आवंटन सूची तैयार कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की
गई. आवंटन की पूरी सूची
www.ranchimunicipal.com पर अपलोड कर दी गई
है. मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय,
वॉर्ड पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह माहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित
थे. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_25-at-16.56.06_654.jpg"
alt="" width="1280" height="639" />
इसे भी पढ़ें – दीपंकर">https://lagatar.in/deepankar-bhattacharya-attacked-the-modi-government-read-many-news-of-latehar-district-together/">दीपंकर
भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर बोला हमला समेत लातेहार जिला की कई खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment