Search

 
 
 

रांची : स्कूली बच्चों को कैसे मिलेगा मिड डे मील, नहीं मिल रहे ठेकेदार

 
Ranchi : रांची जिले के 2128 सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील (एमडीएम) का संकट पैदा हो गया है. इन स्कूलों तक गोदाम से खाद्यान्न पहुंचाने के लिए ठेकेदार नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए जनवरी माह में ही जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से टेंडर निकाला गया था. 16 जनवरी तक टेंडर भरने की आखिरी तारीख तय की गयी थी. लेकिन किसी निविदादाता ने टेंडर भरा ही नहीं. जिसके बाद टेंडर भरने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. ठेकेदार की तलाश के लिए एक बार फिर नया टेंडर निकाला गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से जारी नोटिस के मुताबिक, टेंडर एप्लीकेशन 15 मार्च तक डाले जा सकते हैं. 16 मार्च को डीडीसी ऑफिस में गठित निविदा समिति के समक्ष निविदा खोली जाएगी. नया ठेकेदार मिलने के बाद यह समस्या दूर हो सकती है. फिलहाल बच्चों तक मिड डे मील का खाद्यान्न पहुंचाने का संकट बरकरार है.

टेंडर एप्लीकेशन की शर्तें तय

रांची जिला प्रशासन ने टेंडर एप्लीकेशन डालने के लिए शर्तें निर्धारित की है. टेंडर भरने वालों को इस क्षेत्र में कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. अनाज की ट्रांसपोर्टिंग पिकअप वैन, मिनी ट्रक, ट्रैक्टर टेलर, भार वाहन के माध्यम से करना होगा. मिड डे मील के अनाज को महीने के 15 तारीख तक स्कूलों में पहुंचाना अनिवार्य होगा. किसी भी परिस्थिति में बैकलॉग की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक महीने समय पर अनाज का उठाव और वितरण नहीं करने की स्थिति में ठेकेदार के लाइसेंस को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जायेगा.

इन प्रखंड के स्कूलों में पहुंचाना है एमडीएम खाद्यान्न

प्रखंड                स्कूल जोन वन रांची 1              74 रांची 2              98 ओरमांझी       120 जोन टू कांके               133 रातू                  51 नगड़ी              53 जोन थ्री बुढ़मू                 130 खलारी               50 चान्हो                98 मांडर               80 जोन फोर नामकुम           153 अनगड़ा           188 सिल्ली           113 जोन फाइव लापुंग            112 बेड़ो                84 इटकी            94 जोन सिक्स बुंडू              100 तमाड़          210 राहे           86 सोनाहातू  101 कुल        2128 इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडी

ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही