Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी समेत सिल्ली और राहे की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Silli/Rahe : मुरी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो से रांची सांसद संजय सेठ एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष वीना चौधरी, रेलवे के यार्ड मास्टर एसएस खान आदि मौजूद थे. मौके विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से झारखंड की जनता को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी. इससे राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. सांसद संजय सेठ ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से लोगों खासकर टाटा, घाटशिला और हावड़ा जाने में काफी सहूलियत होगी. इससे समय की बचत के साथ खासकर विद्यार्थी, एंटरप्रेन्योर व व्यापारी वर्गों के लिए सफर काफी सुगम होगा. चीफ यार्ड मास्टर एसएस खान ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन हफ्ते के 6 दिन चलेगी. बस मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा. कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार रजक ने किया. विधायक सुदेश कुमार महतो का मुरी स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया. वहीं स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया. दोपहर लगभग 1:40 पर जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची. लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विधायक सुदेश कुमार महतो जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये. इससे पूर्व रांची स्टेशन से रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर मंडल चिकित्सा प्रभारी जे कच्छप, सहायक मंडल अभियंता एके तिवारी, सहायक मंडल विद्युत अभियंता प्रभाकर राउत, स्टेशन मैनेजर पीके साहू, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता आर विश्वकर्मा, दीपक कुमार, वरिष्ठ कार्य अभियंता सुबोध पासवान, मुख्य मंडल परिचालन निरीक्षक आर सोरेन, सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय शंकर आदि उपस्थित थे.

युवा कांग्रेस की बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-88.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली। सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई. बैठक में कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीति और सिद्धांत को लोगों के बीच पहुंचाने को कहा गया. बैठक सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो उपस्थित थे. इस बैठक में निशाकर महतो, मनीराम दास, बलराम महतो, निताई महतो, प्रकाश मुंडा, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहिराम महतो, सदानंद सोनार, त्रिलोचन महतो, युवा कांग्रेस विस उपाध्यक्ष महावीर महतो, उपेंद्र गंझू, सत्येन्द्र महतो, सचिव राकेश कुमार मांझी, सिल्ली प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित मुंडा, सोनाहातू प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, राहे प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा अहीर, प्रेम महतो, शिशुपाल पातर मुंडा, मनोज स्वांसी, गणेश स्वांसी, देवाशीष दत्ता, सावन चंद स्वांसी, सुनील कुमार महतो, श्रीप्रसाद बड़ाईक समेत कई युवा कांग्रेसी  उपस्थित रहे.

राहे में बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर प्राथमिकी

राहे :  बुंडू अनुमंडल के राहे प्रखंड में बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें राहे प्रखंड के आठ लोगों के खिलाफ राहे ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुरानानगर के कमल प्रजापति, राज कुमार प्रमाणिक, कटियाडीह गांव के घासीराम मुंडा, चिरुडीह गांव के दिनेश चन्द्र महतो, श्रवण कुमार यादव, नावागांव के हरिपद महतो, मनोज कुमार महतो तथा बरवाडीह गांव के संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kishor-minister-group-won-the-chamber-elections-19-candidates-of-the-team-won/">रांचीः

चैंबर चुनाव में किशोर मंत्री गुट का बजा डंका, टीम के 19 प्रत्याशी जीते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही