Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः हरमू थोक फल मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी स्थित बिजली ऑफिस के पीछे थोक फल मंडी में भीषण आग लग गई. घटना रविवार रात की है. यहां फल मंडी स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लपटें इतनी तेज थीं कि कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर मौजूद फल दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. इसके बाद अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. हालांकि आग लगने के पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है. इस घटना में हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसे भी पढ़ें- अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-munda-launched-public-relations-campaign-in-khunti-counted-the-work-of-modi-government/">अर्जुन

मुंडा ने खूंटी में चलाया जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के कामकाज को गिनाया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही