Search

 
 
 

रांची : कांग्रेस-झामुमो के सैकड़ों समर्थकों ने थामा बीजेपी का दामन

 
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बिरसा उरांव, बेदिया विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतनाथ बेदिया, समाजसेवी डॉ. जयप्रकाश, भुईयां समाज कल्याण समिति कोल्हान क्षेत्र के उपाध्यक्ष पोरेश नायक, तांती समाज कोल्हान क्षेत्र के अध्यक्ष राशानंद कुमार तांती, समाजसेवी अशोक कुमार सहाय, समाजसेवी छोटन लोहरा ने अपने-अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी नेताओं का स्वागत किया. साहू ने कहा कि परिवारवादी पार्टी कांग्रेस- झामुमो से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है और बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पार्टी छोड़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति- नियत एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर दूसरे दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. डॉ. बिरसा उरांव ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो आदिवासियों को दिग्भ्रमित कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का मान, सम्मान व स्वाभिमान बढ़ाया है. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, कमलेश राम सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही