Search

 
 
 

रांची : पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

मो मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा तौकिर उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया करता था. आरोपी निशा के साथ तौकिर का संबंध था, जिसका विरोध उनकी बहन किया करती थी. इस वजह से तौकिर ने उनकी बहन को रास्ते से हटा दिया.
 

Ranchi :  अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करनेवाले आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. डोरंडा के मनीटोली वारिस चौक के समीप रहने वाले तौकिर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद वह फरार हो गया था. इसी दौरान मंगलवार देर रात  उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


मामला डोरंडा थाना में दर्ज हुआ था

 

तौकिर अंसारी की पत्नी के भाई मो मोजाहिद ने डोरंडा थाना में तौकिर अंसारी और निशा केरकेट्टा के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मो मोजाहिद ने अपने आवेदन में कहा था कि 24 जनवरी को दोपहर में आरोपी की चाची ने उन्हें फोन कर उनकी बहन तरन्नुम की हत्या होने की सूचना दी थी.

 

 

उन्होंने  यह भी बताया कि उसके जीजा तौकिर ने उसकी बहन के सिर पर बंदूक से गोली मारी है. यह  जानकारी मिलने के बाद वह बहन के घर पर पहुंचे. वहां उनके भांजे अरहाम अंसारी ने उन्हें बताया कि उसके पिता तौकिर ने मां तरन्नुम को गोली मारी. फिर उसे बिस्तर में लिटाकर उसके हाथ में बंदूक रख दी.

 

 

मो मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा तौकिर उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया करता था. आरोपी निशा के साथ तौकिर का संबंध था, जिसका विरोध उनकी बहन किया करती थी. इस वजह से तौकिर ने उनकी बहन को रास्ते से हटा दिया.  प्राथमिकी  दर्ज होने को बाद पुलिस आरोपी के संबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी. आज उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही