Search

 
 
 

रांची : धारदार हथियार से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

 
Ranchi : राजधानी के बुंडू थाना क्षेत्र डामारी गांव में धारदार हथियार से मारकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जहां पति अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की हथियार से हत्या कर दी है. स्थानीय लोगों ने घटना का जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें - टेनिस">https://lagatar.in/tennis-star-sania-mirza-announces-her-retirement-dubai-tennis-championship-will-be-her-last-tournament/">टेनिस

स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में होगा आखिरी टूर्नामेंट

आरोपी घटना के बाद फरार हो गया

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सुनीता देवी एक भोज कार्यक्रम में गई थी.वहां से लौटने में उससे थोड़ी देर हो गयी. लेट होने के कारण पति को गुस्सा आ गया और वो सुनीता से झगड़ा करने लगा. अशोक महतो ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद वह दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर अपने पुराने घर पर अपने पिता रतन लाल महतो को सूचना देकर बाइक लेकर फरार हो गया.आरोपी के पिता ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार रह चुका है जिसका पूर्व में रिनपास में ईलाज हो चुका है. आरोपी मुर्गा दुकान चलाता था. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/caste-survey-starts-in-bihar-from-today-only-castes-will-be-listed/">बिहार

में आज से शुरू जाति सर्वेक्षण, सिर्फ जातियां होगी सूचीबद्ध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही