Search

 
 
 

रांचीः सड़कों और फुटपाथ पर लगाई दुकान तो होगी कार्रवाई, 20 से चलेगा अभियान

 
Ranchi: रांची पुलिस ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क और फुटपाथ पर ना लगाएं. पुलिस ने अपील की है कि दुकानों का सामान सड़क पर लगाने से निगम क्षेत्र में जाम लगती है.शहर में फ्लाईओवर के निर्माण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर बोझ बढ़ा है. ऐसे में आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ठेले, खोमचे वाले अथवा अन्य स्ट्रीट वेंडर आवागमन को बाधित नहीं करें. सभी नागरिकों से अपील है कि एंबुलेंस की आवाज सुनने पर उसे आगे जाने का रास्ता दें. ऐसा करने से कई लोगों की जान बच सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को जहां- तहां नहीं लगाएं. इन सभी कार्यों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए 20 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/jungle-raj-again-in-bihar-lalu-active-nitish-inactive-amit-shah/">बिहार

में फिर जंगल राज, लालू एक्टिव, नीतीश इनएक्टिव : अमित शाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही