Search

 
 
 

रांचीः भाजपा की सरकार बनी तो झारखंड में लागू करेंगे एनआरसी- बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो घुसपैठ को खत्म करने के लिए एनआरसी लागू किया जाएगा. लोहरदगा में आईएसआईएस के आतंकी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह बात कही. बाबूलाल ने कहा कि पिछले तीन साल में राज्य में राष्ट्र विरोधी आतंकी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है. लोहरदगा, धनबाद, जमशेदपुर सहित संथाल परगना क्षेत्र के जिले आतंकवादी संगठनों और घुसपैठियों की शरणस्थली बन गए हैं. घुसपैठियों के कारण राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज का जीवनस्तर और संस्कृति प्रभावित हो रहा है. डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहा जो राज्य के लिए खतरनाक और भयावह है. मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर एनआरसी लागू करेंगे. इसे भी पढ़ें-मणिपुर">https://lagatar.in/in-protest-against-the-manipur-incident-the-congress-burnt-the-effigy-of-the-central-government-including-many-news-of-simdega/">मणिपुर

घटना के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला समेत सिमडेगा की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही