Ranchi: झारखंड आंदोलनकारियों ने बहू बाजार स्थित इंदिरा चौक पर पीसी की. इस दौरान अध्यक्ष पुष्कर महतो ने कहा कि 9 जून से पहले जगरनाथपुर के सामने स्थापित कैलाश पति नाथ मिश्र की प्रतिमा को नहीं हटाया गया तो आदिवासी, मूलवासी संगठन और झारखंड आंदोलनकारी मिलकर विरोध करेंगे. झारखंड के इतिहास, धरोहर, पहचान को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है. सांसद संजय सेठ झारखंड की जनता को गुमराह कर रहे हैं. कानून का दुरुपयोग करने का काम कर रहे हैं. इस मौके पर सरोजिनी कच्छप, संजू राम, रविनंदी, दिवाकर साहु, सनी खलखो, विक्की पहान, आनंद तांबा समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-arup-chatterjee-met-the-victims-family-offered-financial-help/">धनबाद:
पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पीड़ित परिवार से मिले, की आर्थिक मदद [wpse_comments_template]
रांचीः 9 जून से पहले कैलाशपति की प्रतिमा नहीं हटी तो उग्र आंदोलन- पुष्कर महतो
Leave a Comment