Search

 
 
 

रांची :  अगर आप भी है Gail गैस के ग्राहक तो हो जायें सावधान, हो रही साइबर ठगी

 
रांची में गेल गैस ग्राहकों के साथ हो रही साइबर ठगी Ranchi :  रांची में गेल गैस ग्राहकों के साथ साइबर ठगी हो रही है. इसको लेकर रांची साइबर अपराध थाना ने आम लोगों को आगाह किया है. गौरतलब है कि साइबर ठग गेल गैस के कर्मचारी (कभी-कभी गेल गैस के वास्तविक कर्मचारी का नाम लेकर) बनकर कॉल करते हैं. आपके विश्वास दिलाने के लिए वे (साइबर ठग) गेल गैस से संबंधित विवरण बताते हैं. ग्राहकों को बिल भुगतान के लिए एक छोटी राशि जमा करने के लिए कहते हैं. वे गेल गैस की एक नकली एपीके फाइल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हैं. यह एपीके फाइल आपके किसी परिचित के व्हाट्सएप से भी आ सकती है. वे आपको एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहेंगे. कभी-कभी, एपीके फाइल भेजने के बजाय, वे व्हाट्सएप कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग विकल्प का उपयोग करते हैं. एपीके फाइल या व्हाट्सएप स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से वे आपसे बिना ओटीपी मांगे ही आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और बैंक से लेनदेन कर लेते हैं, जिससे आपको लाखों का नुकसान हो सकता है.

रांची साइबर अपराध थाना ने लोगों को किया सावधान :

  • - गेल गैस कभी भी ओटीपी नहीं मांगता है.
  • - किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें.
  • - किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें.
  • - अपने बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
  • - अगर आपको फोन पर इस तरह के कॉल आएं तो तुरंत गेल गैस के कार्यालय जाकर संपर्क करें, या साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही