Search

 
 
 

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक में शामिल हुए आईजी, डीआईजी व एसपी

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आईजी अभियान की अध्यक्षता में रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई. जिसमें जिले के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी शामिल हुए. इस दौरान चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारी की गई है, और क्या कमियां रह गई है, इसे लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए गए. गौरतलब है कि झारखंड में चौथे, पांचवे, छठवें और सातवें चरण में मतदान होगा. चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा. 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में पांचवे चरण का मतदान होगा. गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होगा और राजमहल, दुमका और गोड्डा में एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा. झारखंड की बात करें तो यहां 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें पांच सीटें एसटी और एक सीट एससी के लिए आरक्षित है. झारखंड में कुल मिलाकर 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. इसे भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/terrorist-attack-on-iaf-convoys-in-poonch-jammu-and-kashmir-one-soldier-martyred-four-injured/">जम्मू-कश्मीर

के पुंछ में आईएएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला, एक जवान शहीद, चार घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही