Search

 
 
 

रांची: आईजी ने किया महिला थाना का निरीक्षण, कई निर्देश

 
Ranchi: रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने मंगलवार को महिला थाना रांची का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने थाने के रिकार्ड की जांच की. इसके बाद अधिकारियों व महिला थाना प्रभारी को महिला सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने को कहा. आईजी ने कहा कि शहर में गश्त करें और जो मनचले युवतियों पर कमेंट कसते हैं, उन पर कार्रवाई करें. कॉल को समय पर अटेंड करें और हर कॉल की जांच करें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो, निरीक्षण के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं के कार्य की बारीकी से विवेचना की. जिनके लंबित मामले पर पड़े थे, उन्हें समय पर काम करने को कहा. लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की बात भी कही. इस दौरान डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/hazaribagh-police-busy-solving-the-mystery-of-death-of-dentist-and-two-daughters-2/">लातेहार

: पुत्र व पोता की प्रताड़ना से तंग आकर वृद्ध ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही