Search

 
 
 

रांची : रामनवमी को लेकर आईजी का निर्देश, किसी कीमत पर ना बिगड़े माहौल

 
Ranchi : रामनवमी को लेकर राजधानी रांची में माहौल ना बिगड़े, इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. शनिवार को रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज ने पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, रूरल एसपी समेत सभी डीएसपी और रांची के थानेदारों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये.

जिम्मेवारी लें और हाई अलर्ट मोड पर रहें

आईजी ने मीटिंग में कहा कि अधिकारी- पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी लें और हाई अलर्ट मोड पर रहें. किसी कीमत पर माहौल को बिगाड़ने नहीं दिया जाए. उपद्रवियों पर सख्ती से एक्शन लिया जाए. हर संभावनाओं के अनुरूप पुलिस तैयार रहे. आईजी ने सभी थानेदारों से उनकी तैयारी और आपात की स्थिति में निपटने की जानकारी भी ली.  इसके साथ ही कई निर्देश भी दिए.

मेन रोड सहित अन्य इलाकों का निरीक्षण भी किया

बैठक के बाद आईजी खुद डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ शहर के मेन रोड सहित अन्य इलाकों का निरीक्षण भी किया. इस दौरान शहर में शोभा यात्रा को लेकर बने स्टेज और रूट की जानकारी ली. इसके अलावा रामनवमी जुलूस को लेकर अलर्ट रहने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-jagannathpur-fair-will-be-held-after-two-years-the-chariot-will-be-seen-in-a-new-look-and-shape-preparations-begin/">रांचीः

दो साल बाद लगेगा जगन्नाथपुर मेला, नए रूप और आकार में दिखेगा रथ, तैयारी शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही