Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : IHM को CSR अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस 2023 से किया गया सम्मानित

Ranchi :  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची ने देशभर के सभी 48 सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थानों की सूची में टॉप फोर में अपनी जगह बनायी है. संस्थान में छात्रों के नामांकन, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों के शिक्षण कौशल और पब्लिक ओपीनियन के आधार पर आईएचएम ने कंपटीशन सक्सेस रिव्यू की रैंकिंग सर्वे 2023 में जगह बनायी है. आईएचएम को इस उपलब्धि के लिए  कंपटीशन सक्सेस रिव्यू ने "सीएसआर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस 2023" से सम्मानित किया. संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. बता दें कि यह अवार्ड सेरेमनी होटल ले मेरिडियन, विंडसोर पैलेस नई दिल्ली में आयोजित की गयी थी. (पढ़ें, SC">https://lagatar.in/hearing-on-the-petition-requesting-independent-investigation-of-the-murder-of-atiq-ahmed-ashraf-on-28th-in-sc/">SC

में अतीक अहमद-अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच कराने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई 28 को)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-24-at-1.00.10-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />

सीएसआर के संस्थापक ने संस्थान की सराहना की

संस्थान के प्रीसिंपल डॉ भूपेश कुमार ने सीएसआर को इस सम्मान के लिए धन्यावाद दिया. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के कारण यह उपलब्धि मिली है. आईएचएम रांची ने अपने प्रदर्शन से हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट सेक्टर में उपलब्धियां हासिल की है. कहा कि संस्थान आगे भी इस क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाता रहेगा. अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर मुख्य अथिति सीएसआर के संस्थापक और संपादक एसके सचदेवा शामिल हुए. इसके अलावा आईएचएम मुंबई के निशित श्रीवास्तव, एचसीएचएमसीटी के अश्वनी कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. एके सचदेवा ने संस्थान की कर्मठता, कड़ी मेहनत, उत्कृष्टता, कभी हार ना मानने और कार्य के प्रति निष्ठा की सराहना की. साथ ही आईएचएम रांची को टॉप होटल मैनेजमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होने पर बधाई भी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-24-at-1.00.09-PM.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" /> इसे भी पढ़ें : बहुत">https://lagatar.in/enough-poetry-banna-gupta-should-resign-immediately-bjp/">बहुत

हुई शेरो-शायरी,अब तत्काल इस्तीफा दें बन्ना गुप्ता – भाजपा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही