Ranchi : राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची के हॉस्टल में एक छात्र की मौत हो गई. शनिवार की छात्र का शव हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आईआईएम, रांची का हॉस्टल खेलगांव इलाके के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है. इसी हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मौत की जांच शुरु कर दी है.
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
छात्र ने किन परिस्थितियों में मौत हुई है, उसने आत्महत्या की है या किसी अन्य कारण से मौत हुई, इस बारे में फ़िलहाल पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस कमरे की जांच कर रही है. पुलिस मृत छात्र के दोस्तों से जानकारी जुटा रही है.