Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः अवैध खनन मामला, ED ने गोरा संजय और काला संजय को भेजा समन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साहिबगंज के गोरा संजय और काला संजय को एक नया समन जारी किया है. ईडी ने उन्हें साहिबगंज के अवैध खनन मामले में 27 सितंबर को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले भी ईडी ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों उपस्थित नहीं हुए थे. गोरा संजय और काला संजय बच्चू यादव का भांजा है. ईडी को जानकारी मिली है कि बच्चू यादव की अवैध खनन से अर्जित संपत्ति का निवेश उसके दोनों रिश्तेदारों ने किया है. ईडी ने बैंक खातों के ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य और निवेश की जानकारी जुटायी है. इसी आधार पर दोनों को ईडी ने समन किया है. बताते चलें कि बीते दिनों बच्चू यादव को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध खनन केस में सशर्त जमानत दे दी थी. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-minister-baby-devi-worshiped-in-sector-9-ganesh-puja-pandal/">बोकारो

: मंत्री बेबी देवी ने सेक्टर-9 गणेश पूजा पंडाल में की आराधना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही