Search

 
 
 

रांचीः तुपुदाना में मोदी बिल्डर कर रहा भूमि पर अवैध कब्जा, SDO कोर्ट में मामला

 
Ranchi: रांची के तुपुदाना इलाके में लगभग एक एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया है. खुद को विवादित भूमि का दावेदार बताने वाले मल्लू महतो एवं अन्य लोगों ने रांची एसडीओ कोर्ट में मोदी बिल्डर द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ 144 का आवेदन दिया है. जिसपर सुनवाई के बाद संबंधित भूमि पर 144 लगा दिया गया है. जिस भूमि का मामला एसडीओ कोर्ट में विचाराधीन है, वह नामकुम अंचल के तुपुदाना गांव में स्थित है. जिसका खाता संख्या 7 प्लॉट संख्या 455 और कुल रकबा 87 डिसमिल है. मल्लू महतो ने नीतीश मोदी और नविन कुमार मोदी पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है. इस मामले में तुपुदाना ओपी से जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-accused-of-raping-on-the-pretext-of-marriage-arrested-2/">साहिबगंज

: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही