Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची आईएमए का चुनाव 26 मार्च को, अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला

Ranchi : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का द्विवार्षिक चुनाव (2023- 25) 26 मार्च को आईएमए भवन करम टोली में होगा. इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें डॉ शंभू प्रसाद सिंह (निवर्तमान अध्यक्ष) और झारखंड आईएमए के पूर्व महासचिव डॉ शेखर चौधरी काजल मैदान में हैं. दोनों ने अपने कार्यकाल में चिकित्सकों के हित में काफी काम किया है. अब देखना है कि 26 मार्च को एसोसिएशन के करीब एक हजार से भी ज्यादा सदस्य किनके पक्ष में वोट देकर अध्यक्ष चुनते हैं.

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित

इधर, रांची आईएमए के द्विवार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष के 2 पदों पर डॉ अभिषेक रामधीन और डॉ जयशंकर निर्विरोध निर्वाचित हुए. जबकि सचिव के पद पर डॉ पंकज बोदरा और कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ अमरेश कुमार का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है. इसे भी पढ़ें – नामकुम">https://lagatar.in/namkum-firing-12-arrested-including-main-accused/">नामकुम

गोलीकांड : मुख्य आरोपी समेत 12 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही