Search

 
 
 

रांची: महाशिवरात्रि में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों का विसर्जन

 
Ranchi: महाशिवरात्रि के अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक के सामने स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग को गुरुवार को बड़ा तालाब में विसर्जित कर दिया गया. इससे पहले पुजारी ने हवन और भगवान शिव पार्वती की आरती दिखाई. 1501 किलो चावल, फूल गोभी, आलु और टमाटर से बनी खिचड़ी का भंडारा किया गया. हजारों भक्तों ने प्रसाद स्वरुप इसे ग्रहण किया. हर हर महादेव का जयकारा लगाया. व्यवसायी राहुल मिढा ने बताया कि जो लोग पैसे के अभाव में 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन नहीं कर पाते हैं. उनके लिए एक ही स्थान पर वैसा ही ज्योतिर्लिंग का दर्शन के लिए इसे स्थापित किया गया था. इसके लिए कोलकाता से कारीगर बुलाया गया था. सभी ज्योतिर्लिंग मिट्टी से बना हुआ था. बता दें कि इन 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ (गुजरात), मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश), महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश, केदारेश्वर (उत्तराखंड), भीमाशंकर (महाराष्ट्र), विश्वेश्वर/काशी विश्वनाथ (वाराणसी), त्र्यंबकेश्वर (नासिक, महाराष्ट्र), वैद्यनाथ (देवघर), नागेश्वर (द्वारका, गुजरात), रामेश्वर (तमिलनाडु), घुष्मेश्वर/घृष्णेश्वर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) शामिल है. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/90-percent-people-in-india-do-not-have-the-power-to-spend-as-per-their-wish10-percent-people-are-running-economy-bloom-ventures/">भारत

की 90 फीसदी जनता के पास अपनी मर्जी से खर्च करने की ताकत नहीं, 10 फीसदी लोग चला रहे अर्थव्यवस्था : ब्लूम वेंचर्स
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही