Search

 
 
 

रांची: बीते 5 सालों में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन 50 फीसदी से भी कम

 
Ranchi : राइट टू एजुकेशन के (आरटीई) तहत गरीब बच्चों का नामांकन लिया जाता है. इसके लिए सभी निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट रिजर्व रखा गया है. गरीब बच्चों का निजी स्कूल में नामांकन हो जाए, यह इतना आसान भी नहीं था. लेकिन रांची जिला में नामांकन को आसन करने के लिए प्रत्येक स्कूल में जेईपीसी रांची के ओर से दो-दो लोगों को नियुक्त किया गया है. इसके लिए नाम के साथ लेटर जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें - खालिस्तान">https://lagatar.in/electronic-devices-found-with-prisoners-associated-with-pro-khalistan-organization-waris-punjab-de-dibrugarh-jail-superintendent-arrested/">खालिस्तान

समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े कैदियों के पास मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक गिरफ्तार

जिला शिक्षा विभाग खुद करता है मॉनिटरिंग

रांची जिला में कुल 101 स्कूल हैं. जिसमें गरीब बच्चों के लिए 1089 सीट रिजर्व रखा गया है. पिछले पांच सालों में 50 प्रतिशत से भी कम नामांकन हुआ है. 2023-24 में कितना नामांकन हुआ है. इसकी जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक ने लेने के लिए स्कूलों को तीन बार नोटिस भेज चुका है, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया.
रांची जिला के प्रोग्रामिंग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, निजी स्कूलों की ओर से पहले बीपीएल बच्चों का नामांकन के लिए फॉर्म लेने से इंकार कर दिया जाता था. इस प्रकार की कई घटना सामने आने लगी थी. जिसके बाद रांची जिला शिक्षा विभाग ने आवेदन करने के लिए rte.dse.com">http://rte.dse.com">rte.dse.com

में आवेदन करने को कहा, इस पोर्टल में आवेदन करने से लेकर पूरा स्टेटस जिला शिक्षा विभाग देखता है. उसे मॉनिटरिंग करता है. इससे पता चलता है कि कितने बच्चों ने नामांकन लिया है और कितने ने नहीं.
साल नामांकन प्रतिशत
2018-19   380 30.3
2019-20   370 29.5
2020-21 418 33.5  
2021-22 416   33.5
2022-23   636 49.28
इसे भी पढ़ें - लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-election-commission-will-meet-with-home-ministry-officials-to-discuss-the-deployment-of-central-forces/">लोकसभा

चुनाव : निर्वाचन आयोग गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय बलों की तैनाती पर चर्चा करेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही