Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 15वें वित्त की समीक्षा बैठक में डीसी ने पंचायत सचिवों को किया शोकॉज

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  गुरुवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में 15वें वित्त से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. वर्चुअल मोड में बैठक में रांची के डीडीसी विशाल सागर शामिल रहे. कहा गया कि 15वें वित्त अंतर्गत जीपीडीपी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत सचिव को सम्मानित किया जायेगा. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीडीओ और पंचायत सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. वहीं 15वें वित्त के लिए चयनित योजना और राशि व्यय में राज्य औसत से भी कम प्रदर्शन करने वाले पंचायत सचिव को उपायुक्त ने शोकॉज करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को रिमाइंडर भेजने का भी निर्दश दिया. कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में चयनित योजनाओं और व्यय की प्रखंडवार समीक्षा की जायेगी.

रुक सकती है सैलरी

उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने पंचायत सचिवों से अच्छा प्रदर्शन नहीं होने का कारण पूछा. उन्होंने सभी प्रखंड के पंचायत सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो उनका वेतन रोक दिया जायेगा. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा कि पंयायत सचिव के साथ योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करें और समय पर योजनाओं को पूर्ण करते हुए जियो टैग पूर्ण कराते हुए भुगतान सुनिश्चित कराएं. डीडीसी ने कहा कि अगर पंचायत सचिव कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो लिखित जानकारी दें. ऐसे पंचायत सचिवों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

उपायुक्त ने कहा  

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर पंचायत सचिव या जूनियर इंजीनियर द्वारा गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

ये थे उपस्थित

समीक्षा बैठक में निदेशक डीआरडीए, सीईओ जिला परिषद रांची, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – आयुक्त">https://lagatar.in/nitin-madan-kulkarni-will-be-in-additional-charge-of-the-principal-secretary-to-the-governor-along-with-the-commissioner-notification-issued/">आयुक्त

के साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे नीतिन मदन कुलकर्णी, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही