Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कांग्रेस की जनसुनवाई में मंत्री बादल ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, अफसरों को दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को दिन के 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना. उसके निराकरण के लिए संबंधित अफसरों को फोन पर निर्देश दिया. साथ ही कुछ आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ लिखित रूप से संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिया. जनसुनवाई कार्यक्रम में रांची, रामगढ़, पलामू, गिरिडीह, दुमका, लातेहार व बोकारो जिला से भी आमजन अपनी शिकायत और समस्या लेकर पहुंचे. ज्ञात हो कि प्रत्येक सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कांग्रेस कोटा के मंत्रियों को जनसुनवाई में आम जनों की समस्याओं को सुनने और उनका निदान करने को कहा गया है.

सुखाड़ को लेकर भी शिकायतें आयीं

जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्ड स्टोरेज निर्माण, तालाब, डीप बोरिंग, पेंशन योजना, नौकरी, सौर उर्जा, दाखिल खारिज, जेपीएससी मामले, कूप निर्माण, गाय आवंटन, गाय पालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्र आवंटन, सुखाड़, सब्जी बाजार निर्माण संबंधित मामलों के निराकरण के लिए कृषि मंत्री से आग्रह किया गया.

मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में आये लोगों के आवेदन पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, नेली नाथन, जगदीश साहु, नरेन्द्र लाल गोपी, राजीव प्रकाश चौधरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-maulana-baliyavi-said-it-is-very-important-to-have-muslim-safety-act-in-the-country/">रांचीः

मौलाना बलियावी ने कहा, देश में मुस्लिम सेफ्टी एक्ट का होना बेहद जरूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही