Search

रांची: विकास तीर्थ में भाजपा ने गिनाई मोदी और पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की उपलब्धियां

Ranchi: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने शुक्रवार से दो दिनों का विकास तीर्थ कार्यक्रम शुरू किया. रांची के अटल स्मृति वेंडर मार्केट में भी विकास तीर्थ आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा विधायक सीपी सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की पूर्व रघुवर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. सीपी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीबों की पीड़ा समझी. जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब जनता को लाभान्वित किया. इसी तरह रघुवर सरकार ने भी अपने कार्यकाल में झारखंड को कई सौगात दिये. इसे भी पढ़ें -घोटालों">https://lagatar.in/why-roots-every-character-scams-reach-raghuvar-sarkar-saryu-rai/">घोटालों

के हर किरदार की जड़ें रघुवर सरकार तक क्यों पहुंचती है- सरयू राय

विकास तीर्थ में सीपी सिंह ने कहा

  • मोदी सरकार ने 32 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खुलवाये.
  • 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए.
  • पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का आवास दिये.
  • हर घर नल-जल योजना से घरों में पानी पहुंचाया.
  • 400 करोड़ से रांची रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण.
  • हवाई यात्रा सुगम किया.
  • आज रांची से 37 फ्लाइट उड़ते हैं.
  • पहले प्रतिदिन 2 किमी सड़क बनता था, अब प्रतिदिन 44 किमी बनता है.
  • मोदी सरकार में 6 बार किसानों का एमएसपी बढ़ा.
  • राज्य सरकार उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देती इसलिए केंद्र पैसे नहीं देता.
  • वेंडरों की दिक्कतों को देखते हुए रघुवर सरकार ने बनाया वेंडर मार्केट.
  • भाजपा सरकार में शुरू हुआ नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट का काम.
  • भाजपा ने ही रवींद्र भवन का निर्माण शुरू करवाया.
  • बिरसा मुंडा स्मृति पार्क भाजपा की देन.

रांची में इन जगहों पर हो रही विकास तीर्थ

भाजपा विकास तीर्थ उन जगहों पर आयोजित कर रही है, जिनका निर्माण रघुवर सरकार के समय शुरू हुआ था. वेंडर मार्केट के अलावा भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय, नया विधानसभा भवन, बनहौरा प्रधानमंत्री आवास और खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में कार्यक्रम आयोजित है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-violent-clash-between-police-and-villagers-in-padma-police-fired-tear-gas-shells-many-injured/">हजारीबाग:

पदमा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//