Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : CIP के संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति ठप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीपीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विभाग सीआईपी के संविदा कर्मियों ने संस्थान के आवासीय परिसर में जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया है. शनिवार से ही कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है. सहकर्मी अब्दुल जावेद खान के साथ 17 अगस्त को हुए बिजली हादसे के बाद संवेदनहीन बने बिजली विभागीय पदाधिकारियों और संवेदक के प्रति काफी आक्रोशित हैं. पढ़ें - फोटोशूट">https://lagatar.in/actor-ranveer-singh-was-questioned-for-two-hours-in-the-photoshoot-case-said-it-was-not-expected/">फोटोशूट

मामले में अभिनेता रणवीर सिंह से दो घंटे पूछताछ, बोले- ऐसा अंदाजा नहीं था
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-injured-after-being-hit-by-truck-hospitalized/">बोकारो

: ट्रक की चपेट में आने से युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

अब्दुल जावेद खान के दाहिने हाथ के अगले हिस्से को काटना पड़ा 

बताया जा रहा है कि पीड़ित अब्दुल जावेद खान को जो ईएसआईसी कार्ड दिया गया था, उसकी राशि जमा नहीं कराने के कारण वह फेल हो चुकी है. पीड़ित अब्दुल जावेद खान को देवकमल अस्पलात में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी दाहिने हाथ के अगले हिस्से को काट कर हटा दिया गया है. साथ ही जावेद खान की किडनी और लीवर भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. जिसके कारण उन्हें कोलकाता के हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें - यूपीए">https://lagatar.in/upa-mlas-asked-time-raj-bhavan-will-ask-governor-if-report-has-come-then-make-it-public-your-excellency/">यूपीए

विधायकों ने राजभवन से मांगा समय, राज्यपाल से कहेंगे अगर रिपोर्ट आ गयी है तो सार्वजनिक करें महामहिम!

सरकार से उचित मुआवजे की मांग की 

सहकर्मियों का कहना है कि स्थाई तौर पर विकलांग होने के बाद भी राज्य सरकार की तरह से कोई सहायता राशि उपलब्ध नहीं करायी गई है. संविदा कर्मी और कांके संवेदक संघ उनको उचित मुआवजा देने तथा इलाज का खर्च वहन करने की मांग कर रहे है. संघ के अध्यक्ष अब्दुल खालिद बॉबी खान ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनको समुचित मुआवजा और इलाज में सहायता विभागीय स्तर पर उपलब्ध नहीं करायी जाती है. इसे भी पढ़ें - ट्रांसफार्मर">https://lagatar.in/transformer-theft-case-former-minister-cum-bjp-mla-randhir-singh-gets-anticipatory-bail-from-high-court/">ट्रांसफार्मर

चोरी मामला : पूर्व मंत्री सह BJP विधायक रणधीर सिंह को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही