Search

 
 
 

रांची : स्वतंत्र पत्रकार रूपेश सिंह का भाकपा माओवादी संगठन से सांठगांठ का आरोप, फंड का इंतजाम करता था रुपेश

 
Ranchi : स्वतंत्र पत्रकार रूपेश सिंह को पुलिस ने सोमवार को उनके रामगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रूपेश कुमार सिंह भाकपा माओवादी संगठन में सैक रैंक का ओहदा रखता है. रूपेश की गिरफ्तारी सरायकेला खरसांवा जिले के कांड्रा थाने में नवंबर 2021 में दर्ज एक पुराने मामले में की गई है. इसमें भाकपा (माओवादी) का नेता प्रशांत बोस उर्फ किशनदा आरोपी है. पुलिस ने आरोप लगाया है कि रूपेश माओवादियों के लिए फंड का इंतजाम करते थे. सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-booster-dose-vaccination-campaign-started-in-modern-power/">सरायकेला

: आधुनिक पावर में चला बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान

प्रशांत बोस के गिरफ्तारी के समय नाम आया था सामने

12 नवंबर 2021 को माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के वक्त दर्ज एफआईआर में रूपेश कुमार सिंह का भी नाम है. एफआईआर के मुताबिक रूपेश को माओवादी किशन दा के इस्टर्न रिजन ब्यूरो से जुड़ा बताया गया है. इनका काम था सरकार विरोधी काम को बढ़ाने के साथ-साथ फंड की व्यवस्था करना. हालांकि उस एफआईआर में सिर्फ रूपेश लिखा हुआ है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rural-road-collapsed-in-nirsa-panic/">धनबाद:

निरसा में ग्रामीण सड़क हुई जमींदोज, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही