Search

 
 
 

रांची : हिंदी भाषा के बिना भारत और भारतीयता अधूरी : एसके मिश्रा

 
डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में हिंदी दिवस Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में हिंदी की महान विभूतियों एवं पुरोधाओं को याद करते हुए हिंदी दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने उपस्थित शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हमें हिंदी भाषा को और समृद्ध व सशक्त बनाने के लिए भगीरथ प्रयास करना चाहिए. जिस तरह मां के बिना घर,परिवार और उस घर के बच्चे अधूरे हैं, उसी तरह हिंदी भाषा के बिना भारत और भारतीयता अधूरी है. इस अधूरेपन को दूर करने के लिए हमें हिंदी में जीना होगा और वह भी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि उसे दिल से जोड़ना होगा, तभी हिंदी दिवस मनाने का औचित्य पूर्ण होगा. हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषा है. इसमें सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में करियर की बहुत अधिक संभावनाएं हैं.

स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षकों आंनद सिंह, अखिलेश मिश्रा, यतीश चन्द्र यति एवं सुशील कुमार आर्य ने हिंदी दिवस पर अपने-अपने विचार रखे. हिंदी दिवस को यादगार बनाने के लिए प्राचार्य एसके मिश्रा ने विद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-bringing-sankat-mochan-temple-under-the-ambit-of-religious-justice-council-is-wrong-kunal-ajmani/">रांचीः

संकट मोचन मंदिर धार्मिक न्याय पर्षद के दायरे में लाना गलत- कुणाल अजमानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही