Search

 
 
 

रांचीः इंडीजीनस फिल्म महोत्सव प्रारंभ, बतायी गई फिल्म मेकिंग की बारीकियां

 
Ranchi: दो दिवसीय इंडीजीनस फिल्म महोत्सव का आगाज इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया है. इसे टाटा स्टील फाउंडेशन के संवाद के द्वारा आयोजित किया गया है. फिल्म महोत्सव के पहले दिन तीन फिल्में दिखाई गईं. इसमें पहली फिल्म संस्कृतिकर्मी डॉ रामदयाल मुंडा के जीवन और काम के ऊपर बनी फिल्म नाची से बांची दिखाई गई. वहीं दूसरी फिल्म गाड़ी लोहरदगा मेल दिखाई गई. यह फ़िल्म लोहरदगा-रांची छोटी रेलवे ट्रेन के ऊपर आधारित है. अंतिम फिल्म मुंडारी भाषा में सृष्टिकथा दिखाई गई. जो एक एनीमेशन फिल्म है और यह फिल्म मुंडा जनजाति के लोक कहानी के ऊपर आधारित है. इन तीनों फिल्मों के निर्देशक मेघनाथ और बीजू टोप्पो की जोड़ी ने की है. इसे पढ़ें- XLRI">https://lagatar.in/xlri-mou-signed-between-xlri-and-cmc-vellore-world-class-courses-will-be-made-available-to-healthcare-professionals/">XLRI

: एक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग की बारीकियां

फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक मेघनाथ मौजूद थे. उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग की बारीकी और अपनी फिल्मों के बारे में आईआईएम के छात्रों के सामने जानकारियां रखीं. इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने आज के दौर में सिनेमा का क्या महत्व है और उसका संस्कृति वैल्यू क्या है इसपर चर्चा की. 27 अगस्त को फिल्म महोत्सव का अंतिम दिन हैं. जिसमें तीन फिल्में दिखाई जाएंगी. महोत्सव के पहले दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/28-children-of-ranchi-will-get-the-benefit-of-purpose-care-scheme/">रांची

के 28 बच्चों को मिलेगा प्रायोजन देखभाल योजना का लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही