Search

 
 
 

रांची : सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में बच्चों को हेल्दी फूड की दी गई जानकारी

 
मनाया गया पोषण सप्ताह Ranchi  : सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ. इस वर्ष का राष्ट्रव्यापी विषय स्वस्थ आहार सभी के लिए किफायती था. इस विषय पर छोटे बच्चों को जानकारी दी गई. स्कूल में सभी के लिए स्वस्थ आहार के महत्व पर जोर देते हुए स्कूल के हेल्थ क्लब और साइंस क्लब ने जूनियर एवं सीनियर सेक्शन की कक्षाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए. पूरे सप्ताह के लिए पौष्टिक दोपहर के भोजन की योजना बनाई गई, जिसमें इसे सलाद सजावट जैसी गतिविधि के द्वारा प्रस्तुत किया गया.

कैराली स्कूल में हिंदी कार्यशाला का आयोजन 

कैराली स्कूल में हिंदी कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया. इस आयोजन में शहर के सभी सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्घाटन उषा छाबड़ा, विद्यालय के प्राचार्य राजेश पिल्लई, उपप्राचार्या सुजा पिल्लई एवं केआर स्मृति द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. प्राचार्य ने अपने संबोधन में कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए हिंदी भाषा और साहित्य का जीवन में महत्ता के विषय को बताया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-ethics-committee-chairman-ramchandra-singhs-visit-to-ramgarh/">झारखंड

विधानसभा सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह का रामगढ़ दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही