Search

 
 
 

रांची: लड़कियों को 'गुड टच और बैड टच' की दी गई जानकारी, सतर्कता पर जोर

 
Ranch: डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में सोमवार को कक्षा 6 से 8 तक की लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया. इस दौरान छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया. कार्यक्रम में सीबीएसई और झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश और पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया गया. स्कूल की सीनियर टीचर इंदू प्रसाद और स्मृति सिंह ने लड़कियों को गुड टच और बैड टच के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्हें यह भी बताया कि गुड टच बैड टच के दौरान क्या करना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान अनेक छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए. अपनी समस्याएं बताया और शिक्षिकाओं से सलाह लीं. इस मामले में आगे उन्हें क्या करना चाहिए, ये जाना. इसे भी पढ़ें-दल">https://lagatar.in/dont-convert-the-opposition-of-party-and-individual-against-that-of-the-country-modi/">दल

और व्यक्ति की मुखालफत को देश के विरोध में न बदलें : मोदी

किशोरावस्था में शारीरिक-मानसिक बदलाव: इंदू प्रसाद 

शिक्षिका इंदू प्रसाद ने कहा कि किशोर उम्र की लड़कियों के साथ शारीरिक मानसिक तौर पर बहुत कुछ ऐसा होता है, जिन्हें वे समझ नहीं पातीं. यदि उन्हें कुछ असहज लगे तो भी वे किसी से कुछ कह नहीं पातीं. इस अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान इन सब परेशानियों से बाहर निकालने के लिए उन्हें कई उदाहरण देकर ,वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया. ताकि वे किसी घटना की शिकार न बनें. उन्हें गुड और बैड टच का अंतर भी समझाया गया. उन्हें यह बताया गया कि बैड टच होने पर खामोश रहकर बर्दाश्त ना करें. खामोश रहने से समस्या और भी जटिल हो जाती है. इसलिए शोषण के खिलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए. कुछ भी जो सहज या प्रिय नहीं लग रहा, उसके बारे में खुल कर कहना चाहिए. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/in-sahibganj-90-percent-lightning-driver-is-silent-10-bad/">साहिबगंज

में 90 प्रतिशत तड़ित चालक छूमंतर, 10 % खराब

इस तरह के कार्यक्रम समय की मांग: प्राचार्य

प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इस तरह के कार्यक्रम समय की मांग है. छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही