Search

 
 
 

रांची : इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने चैयरमैन विजिट का किया आयोजन

 
Ranchi : इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची डिस्ट्रिक्ट 325 ने अध्यक्ष माला श्रीवास्तव और सचिव सोमा भादुड़ी के नेतृत्व में  चैयरमैन विजिट का आयोजन किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉक्टर रागिनी रानी ने क्लब का जायजा लिया. उन्होंने सभी  पदाधिकारियों का फाइल चेक किया. साथ ही डॉक्टर रागिनी रानी ने क्लब के कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया. इसमें महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र, गौ अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट और कैंसर जागरूकता को लेकर होर्डिंग लगवाना शामिल है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dc-listened-to-the-problems-of-common-people-in-janata-darbar/">कोडरमा

: डीसी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं)

क्लब ने चैयरमैन विजिट में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट किये

चैयरमैन विजिट में एक सेंटर का उद्घाटन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कुकिंग, फ्लावर मेकिंग, ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके. इस केंद्र के खोलने में क्लब की ट्रेजर नीता शेखर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. दूसरा गौ अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट किया गया. वहीं तीसरा कैंसर जागरूकता के लिए कचहरी चौक पर होर्डिंग लगवाया गया. इसके अलावा विलुप्त होती सबर जनजाति की महिलाओं को ट्रेनिंग दिया गया. इसके बाद उनसे घास पाम लिफ्स से राखी बनवाया गया. इन राखियों को क्लब ने खरीदकर उनके जीवन यापन में सहायता करने की कोशिश की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/mazdoor-kisan-sammelan-in-delhi-a-larger-number-of-people-participated-than-jharkhand/">दिल्ली

में मजदूर किसान सम्मेलन, झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही