Search

 
 
 

रांचीः सरला बिरला स्कूल में प्रौद्योगिकी विषय पर इंटरैक्टिव सत्र

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर जलतरंग के अंतर्गत इंटरैक्टिव गेस्ट स्पिकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सत्र के गेस्ट स्पीकर, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर और एचएएल के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राधाकांत पाढ़ी थे. उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इसके प्रभाव के बारे में बात की. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस तरह के इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करने के लिए स्कूल के प्रयासों की सराहना की. मौके पर प्राचार्या परमजीत कौर ने बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई तकनीकों के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-an-employee-reached-cm-house-with-the-file-from-ed-office/">रांची

: ईडी ऑफिस से फाइल लेकर सीएम हाउस पहुंचा एक कर्मचारी
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही