Search

रांची : इंटरनेशनल क्रिकेटर का पारिवारिक विवाद खत्म, कोर्ट में सुलह

Vinit Upadhyay
Ranchi : इंटरनेशनल क्रिकेटर सुजीत मुंडा का पारिवारिक विवाद अब खत्म हो गया. रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्थता केंद्र में सुजीत मुंडा और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया. यह जानकारी अधिवक्ता विवेक आर्या ने दी. दरअसल सुजीत की पत्नी ने उन पर आरोप लगाया था कि सुजीत का किसी दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके कारण वो उनके साथ मारपीट करते हैं और उनका भरण -पोषण ठीक ढंग से नहीं करते. यह मामला जब सिविल कोर्ट पहुंचा, तो सिविल कोर्ट परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में पति-पत्नी के बीच सुलह की कोशिश की गई. राजेश कुमार सिन्हा और अधिवक्ता विवेक आर्या ने सुजीत और उनकी पत्नी के बीच मीडियेटर का काम किया. दोनों की काउंसिलिंग के बाद सुजीत मुंडा और उनकी पत्नी आपसी विवाद खत्म कर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर वापस घर गए.

सुजीत मुंडा अलग पहचान बना चुके हैं

सुजीत मुंडा नेत्रहीन क्रिकेट की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं. इन्होंने अब तक कई क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है. सुजीत मुंडा अभी तक दुबई, यूएसए, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में अपने क्रिकेट का जलवा बिखेर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-villagers-burnt-cms-effigy-over-dilapidated-road-said-no-road-no-vote/">रामगढ़

: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सीएम का फूंका पुतला, कहा- सड़क नहीं तो वोट नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp