Search

 
 
 

रांची :  एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग सत्र का  हुआ आयोजन

 
Ranchi :  एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची में मंगलवार को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. जिसका विषय "मानवता के लिए योग" था.  इस अवसर पर आयोजित सामूहिक योग सत्र का आयोजन योग गुरु गोपाल घोष द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया. इस विशेष दिन पर पार्थ मजूमदार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) ने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को अपने बयान में अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने अपना विचार साझा किया. इसे भी पढ़ें-माइनिंग">https://lagatar.in/mining-lease-case-cm-hemant-soren-files-slp-in-sc-against-jharkhand-hc-order/">माइनिंग

लीज मामला,CM हेमंत सोरेन ने HC के आदेश के खिलाफ SC में दायर की SLP उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए. क्योंकि योग न केवल हमें शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है. योग सत्र के दौरान प्रदर्शित विभिन्न योग आसनों से लाभ प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही