Search

 
 
 

रांचीः मोरहाबादी में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, पांच देशों के सामान यहां मिलेंगे

 
Ranchi: रांची के मोरहाबादी में सोमवार को राष्ट्रीय चेतना संघ के द्वारा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ और झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन थे. मेले में कुल 150 स्टाल लगाए गए हैं. मेले के आयोजक संतोष गुप्ता ने बताया कि यहां बच्चों के लिए झूला खाने-पीने का स्टॉल की अच्छी व्यवस्था है. मेले में भारत के साथ अन्य पांच देश बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया अफगानिस्तान के सामान उपलब्ध हैं. यह इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 11 से 21 सितंबर तक चलेगा. इस उद्घाटन कार्यक्रम में सुबोध कुमार, प्रदीप सिंह, डीडी शुक्ला, बृजेश कुमार, मुकेश मुक्त मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- जवानों">https://lagatar.in/adg-of-bsf-academy-tekanpur-became-aware-of-the-problems-and-training-of-soldiers/">जवानों

की समस्याओं व प्रशिक्षण से अवगत हुए बीएसएफ एकेडेमी टेकनपुर के एडीजी समेत हजारीबाग की तीन खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही