Search

रांचीः सीसीएल और मेकॉन में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय सहित क्षेत्रों में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस वर्ष के उत्सव का थीम "इन्वेस्ट इन वीमेन एम्पावरमेंट : एक्सेलरेटे प्रोग्रेस है. वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS), सीसीएल द्वारा अवसर विशेष पर सीसीएल मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी डॉ. बी. वीरा रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अवसर विशेष पर जस्टिस रंजना अस्थाना, ईडी, आईआईसीएम, कामाक्षी रमन, कर्नल श्रद्धा, सिस्टर बी. के. निर्मला सहित विभिन्न गणमान्य महिला उपस्थित थे. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों और मुख्यालय से महिला कर्मचारियों ने भाग लिया . इस अवसर पर कंपनी की 16 महिला कर्मचारियों एवं अन्य अचीवर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. सीसीएल के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर भी जोर दिया. [caption id="attachment_857164" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-15.jpg"

alt="" width="720" height="480" /> सीसीएल के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी[/caption] सिस्टर निर्मला ने अपने संबोधन में सभी महिलाओं को आध्यात्मिक होने की सलाह दी और बोलीं कि बाहर की ख़ूबसूरती से ज्यादा अंदर की खूबसूरती पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिदिन योगा और ध्यान करनी चाहिए. जस्टिस रंजना अस्थाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं की कोई कमी नहीं है जिन्होंने खुद को साबित करने के लिए कठिन बाधाओं को पार किया है. ईडी, आईआईसीएम कामाक्षी रमन ने कहा कि महिलाओं को हर समय अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए और प्रतिदिन कुछ नया सिखने के लिए अपने आप को समय देना चाहिए. कर्नल श्रद्धा ने अपनी इंस्पिरेशनल जर्नी के बारे में बताया. -------------- [caption id="attachment_857158" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/mecon.jpg"

alt="" width="720" height="328" /> मेकॉन ने मना महिला दिवस[/caption]

मेकॉन में मना महिला दिवस

Ranchi: मेकॉन के डब्लूआईपीएस फोरम (सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाएं) ने मेकॉन की महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य और पोषण पर एक इंटरैक्टिव सत्र और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया. प्रबंधन की ओर से निदेशक (तकनीकी) अमित राज ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई और मेकॉन की सभी महिला कर्मचारियों की ईमानदारी और समर्पण की सराहना की. प्रसिद्ध आहार विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता शर्मा ने पोषण और स्वास्थ्य पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया और स्वस्थ आहार के महत्व और स्वस्थ शरीर के वजन को प्रबंधित करने के तरीकों के बारे में चर्चा की. आईटी विभाग, मेकॉन की सुश्री सृष्टि तोमर ने संभावित साइबर सुरक्षा खतरों और नेटवर्क सिस्टम और अनुप्रयोगों के खिलाफ इन खतरों से निपटने के उपायों के बारे में चर्चा की और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//