Search

 
 
 

रांची : संत पॉल्स कॉलेज में इंटर का एडमिशन फार्म मिलना शुरू

 
Ranchi : बहूबाजार स्थित संत पॉल्स कॉलेज रांची में सत्र 2023-2025 में नामांकन के लिए आइए, आइएससी और आइकॉम का फार्म मिलना प्रारंभ हो गया है. यह जानकारी प्राचार्य डॉ अनुज कुमार तिग्गा ने दी. कहा कि सोमवार को तीनों संकाय के हेड के साथ बैठक में डायरेक्ट एडमिशन के लिए जैक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत से अधिक, जबकि अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत से अधिक कट ऑफ मार्क्स रखा गया है. वहीं एसटी, एससी और ओबीसी छात्रों के लिए 70 प्रतिशत कट ऑफ मार्क्स तय किया गया है. नामांकन फार्म कॉलेज कार्यालय के काउंटर एक और दो से सुबह 9 से 4 बजे तक लिये जा सकते हैं. फॉर्म की कीमत 600 रुपये रखा गया है. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/the-first-batch-left-for-bharat-darshan-from-pahari-mandir/">भारत

दर्शन के लिए पहाड़ी मंदिर से पहला जत्था रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही