Search

 
 
 

रांची : आईपीएस अफसरों ने ''टग ऑफ वॉर'' में दिखाया दम (देखें तस्वीरें)

 

जैप वन का 144 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप वन) का 144वां स्थापना दिवस धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया. इस मौके पर डोरंडा स्थित जैप वन परिसर स्थित मैदान में परेड का आयोजन किया गया. समारोह में जैप के एडीजी आरके मल्लिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जैप का गौरवशाली इतिहास है. सिर्फ छह साल बाद यह वाहिनी 150वां स्थापना दिवस मनायेगी, जो किसी भी बल के लिए गौरव का विषय होगा. श्री मल्लिक ने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल में 1880 में इसका गठन हुआ था. इस वाहिनी ने इतिहास को करवट लेते देखा है. 1947 के विभाजन की त्रासदी और 1971 की जंग के दौरान भी इस वाहिनी को आंतरिक सुरक्षा का दायित्व दिया गया था. उन्होंने कहा कि इतिहास को देखे, सबक लें और आगे बढ़े. विषम परिस्थिति में भी कूल टेंपरामेंट के साथ काम करते हैं, यह बहुत दुर्लभ गुण है. वाहिनी के जवानों ने खेल के क्षेत्र में भी काफी नाम कमाया है. राष्ट्रीय खेलों एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में जैप के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर वाहिनी का नाम बढ़ाया है. मुझे उम्मीद है कि वाहिनी के गौरव में और बढ़ोतरी होगी. इससे पूर्व जैप डीआईजी मयूर पटेल कन्हैया लाल ने अपने संबोधन में जैप वन के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही