Search

 
 
 

रांची : इश्तियाक अहमद बने हजारीबाग के डीडीसी

 
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया है. पदस्थापन की प्रतीक्षारत इश्तियाक अहमद को हजारीबाग का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया है. कृषि विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित अमरेंद्र कुमार सिन्हा को चतरा के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित रविराज शर्मा को वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. भू-राजस्व विभाग के उपसचिव भगीरथ प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की जिम्मेवारी सौंपी गई है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. इसे भी पढ़ें -दुर्गा">https://lagatar.in/jbvnl-prepares-for-uninterrupted-power-supply-during-durga-puja/">दुर्गा

पूजा में JBVNL की निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही