Search

रांची : रातू रोड से कचहरी चौक पैदल जाने में 10 और गाड़ी से जाने में लगता है 20 मिनट

Ranchi :  राजधानी रांची में तमाम प्रयासों के बावजूद ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है. लोगों को हर दिन इस समस्या का सामना करना पड़ता है. शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिस पर आए दिन जाम की स्थिति देखने को नहीं मिलती है. यही हाल रातू रोड चौक से कचहरी चौक तक जाने वाली सड़क का है. रातू रोड चौक से कचहरी चौक की दूरी लगभग 900 मीटर है. इस दूरी को पैदल तय करने में 10 मिनट लगता है, लेकिन जाम के चलते चारपहिया गाड़ी से जाने में 20 मिनट से अधिक लगता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/a211.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

फ्लाईओवर के लिए मिट्टी की टेस्टिंग की वजह से लग रहा जाम

जानकारी के मुताबिक, रातू रोड में फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए मिट्टी टेस्टिंग का काम चल रहा है. जिस वजह से रातू रोड चौक से जाकिर हुसैन पार्क तक जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके अलावा जाम लगने की मुख्य वजह राजभवन के पास विभिन्न संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन को लेकर रोड को ब्लॉक कर देना भी है. किशोरी यादव चौक दोनों ओर अत्यधिक संख्या में ऑटो रिक्शा, मिनी बस और ई-रिक्शा लगे रहने के चलते इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है. साथ ही रोड किनारे लोगों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन की पार्किंग की वजह से भी दिन भर रातू रोड से कचहरी चौक तक जाम लगा रहता है.

इस वजह से भी लग रहा है जाम

  • एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में बनती है जाम की स्थिति.
  • सड़कों के किनारे अतिक्रमण.
  • जहां चाहा वहीं गाड़ी पार्क कर दी. वह भी बेतरतीब, जिसके कारण लगता है जाम.
  • ई-रिक्शा और ऑटो चालक की मनमर्जी के कारण अक्सर जाम लगता है.
इसे भी पढ़ें – BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-ec-gives-10-days-extra-time-to-reply-to-cm-hemant-in-mines-lease-case/">BREAKING:

माइंस लीज मामला, सीएम हेमंत को जवाब देने के लिए EC ने दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//