Search

 
 
 

रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

 
Ranchi : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से इस साल निकाली जायेगी. राज्य सरकार ने रथ मेला आयोजन पर सभी प्रकार की पाबंदियां हटा दी है. कोरोना काल के कारण रांची के जगन्नाथपुर में रथ यात्रा के दौरान मेला के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी. इस बार भारी संख्या में भक्त मेला देखने आयेंगे. आपको बता दें कि मेला में हर प्रकार के सामनों की खरीद- बिक्री होती है. दूर दराज से मेले का आनंद लेने भक्त रांची के जगन्नाथपुर पहुंचते हैं. आगामी एक जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसे लेकर जिला प्रशासन ने बैठक की. रथ यात्रा मेला में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने पर चर्चा हुई. बैठक में एसडीओ दीपक दुबे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रामवृक्ष महतो, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी और मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-aid-was-received-by-the-deaf-prisoner-in-the-court-hearing-with-the-help-of-dalsa/">धनबाद

: मांग में सिंदूर डाल शादी रचाई, अब उस युवती को बहन बता दूसरी शादी की तैयारी

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसडीओ दीपक दुबे ने कहा कि मेला आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. बिजली, पानी, स्वास्थ का सबसे ज्यादा ख्याल रखा जायेगा. रथ मेला के दौरान और क्या दिक्कत आ सकती है. उन सब पर ध्यान रखा जायेगा. सभी विभाग के पदाधिकारी को इस संबंध में बता दिया गया है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. आला अधिकारियों के निर्देश पर सारी तैयारियां की जा रही है. वहीं उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सिविल ड्रेस में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी मेला परिसर की निगरानी की जाएगी. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-who-came-to-birsanagar-late-at-night-to-open-the-gate/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में देर रात कौन आया था गेट खुलवाने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही