Search

 
 
 

रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा 27 को, प्रशासन मुस्तैद, तैयारियों पर डीसी ने खुद रखी है नजर

डीसी ने अधिकारियों को साफ-साफ कहा कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए.  उन्होंने निर्देश दिया कि VIP से लेकर आम भक्तों तक, सभी के लिए बेहतर इंतजाम हों.
 

 Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारी जोरों पर है. 27 जून को निकलने वाली इस भव्य रथयात्रा और उसके साथ लगने वाले 10 दिवसीय मेले को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी ज़िलास्तरीय अफसरों के साथ बैठक की,  मकसद साफ था,  श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से निपटे.

    

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो :  डीसी मंजूनाथ भजंत्री

 

डीसी ने अधिकारियों को साफ-साफ कहा कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए.  उन्होंने निर्देश दिया कि VIP से लेकर आम भक्तों तक, सभी के लिए बेहतर इंतजाम हों. बैठक में डीसी ने साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय, एंबुलेंस, अग्निशमन और भीड़ नियंत्रण जैसे सभी पहलुओं पर अपडेट लिया.

 

मेला परिसर में वॉच टावर और CCTV की निगरानी रहेगी

चलंत शौचालय और बायो-टॉयलेट की व्यवस्था होगी

स्टोन डस्ट या मोरम से फिसलन रोकने के उपाय किये जाएंगे

दुकानदारों को केवल तय जगह पर दुकानें लगाने को कहा गया है

 

   

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

जगन्नाथ मंदिर से लेकर मौसीबाड़ी तक हर जगह पुलिस फोर्स और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे, डीसी ने सभी को निर्देश दिया कि वक्त पर अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहें.

 

 बरसात में सेहत का रखें ख्याल, खुले में बिकने वाला खाना न खायें 

 

 डीसी ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए खुले में बिकने वाले खाने से दूरी बनाएं और अपनी सेहत का खास ख्याल रखें  साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दोना-पत्तल और कपड़े की थैली इस्तेमाल करने की भी अपील की /r है

 

 10 जुलाई को होने वाली ईस्टर्न जोनल काउंसिल मीटिंग की चर्चा

 

बैठक में डीसी ने आगामी 10 जुलाई को प्रस्तावित ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक को लेकर संबंधित विभागों को तैयारी में जुटने का निर्देश दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही