Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गणतंत्र दिवस पर बिरसा मुंडा कारागार में लगी जेल अदालत, 3 बंदी हुए रिहा

Ranchi : गणतंत्र दिवस के मौके पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत लगी थी. जेल अदालत में सुनवाई के बाद 3 बंदी रिहा किए गए. इस दौरान कुल 10 मामलों को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए रखा गया. झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से होटवार जेल परिसर में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. जिसमें विचाराधीन बंदियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता, बॉलीवाल, केरमबोर्ड, क्रिकेट सहित जागरूकता शिविर का भी आयोजन हुआ. खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी टीम को न्यायिक पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया. विधिक जागरूकता शिविर को रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) मिथिलेश कुमार सिंह ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जेल से निकलने के बाद हमें सही मार्ग पर चलना चाहिए. जिससे उन्हें दोबारा जेल न जाना पड़े. साथ ही कहा कि जेल से निकलने के बाद अगर किसी बंदी को व्यापार करने में परेशानी हो रही है, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि प्राधिकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है. कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ त्रिपाठी, अक्षय शर्मा रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/chaos-in-the-stock-market-today-is-black-friday-for-adani/">शेयर

बाजार में कोहरामः अडाणी के लिए आज का दिन “ब्लैक फ्राईडे”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही