Search

रांचीः इसी सप्ताह निगम को हैंडओवर हो सकता है जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम

Shubham Kishore Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसे नगर निगम को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है. पहले इसे हैंडओवर करने की डेडलाइन दिसंबर 2022 थी. जिसकी डेडलाइन बढ़कर फरवरी कर दी गई. स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम रेवांत इंजीनियर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कर रही है. कंपनी के कर्मचारियों की मानें तो काम पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन निगम के द्वारा इसे हैंडओवर नहीं लिया गया. अब दोबारा रिटच देने का काम किया जा रहा है. कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पाथवे पर बने पेवर ब्लॉक्स को क्षति पहुंचाई गई थी. उसकी मरम्मती का काम किया जा रहा है, साथ ही जो घास जल गए है, उन्हें हटाकर फिर से लगाया जा रहा है. इसके जीर्णोद्धार में 4.53 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसे लेकर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने कहा की अब काम लगभग पूरा हो चुका है. पहले कुछ खामियां थी, जिसका काम पूरा कर लिया गया है. अगले सप्ताह तक हैंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसे पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-with-the-increasing-heat-the-prices-of-green-vegetables-are-also-hot/">धनबाद:

बढ़ती गर्मी के साथ हरी सब्जियों के भाव भी गरम

स्टेडियम में क्या कुछ है खास

स्टेडियम में मिनी फुटबॉल मैदान बनाया गया है. इसके अलावा लॉन टेनिस व बास्केटबॉल का कोर्ट भी बनाया गया है. मैदान में बैठकर मैच देखने के लिए गैलरी का भी निर्माण किया गया है. जिसमें लगभग 200 लोग बैठकर मैच देख सकेंगे. साथ ही टेनिस कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाएं गए हैं. बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया बनाया गया है. जहां झूले और स्लाइडर लगाए गए हैं. साथ ही ओपन जिम का निर्माण भी किया गया है. स्टेडियम के चारों तरफ आठ फीट चौड़ी पाथवे बनायी गयी है, ताकि लोग मॉर्निंग वॉक कर सकें. स्टेडियम का ज्यादातर हिस्सा ओपन स्पेस वाला है, साथ ही हरियाली के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं. स्टेडियम की सबसे खास बात यह है कि मैदान के इंट्री प्वाइंट के समक्ष साल 1928 में ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा भी लगायी गई है. जिसमें चार चांद लगाने के लिए फव्वारे का निर्माण किया गया है. मैदान की दीवारों पर खेलों से जुड़ी चित्रकारी की गई है. साथ ही मैदान में फोटो गैलरी का भी निर्माण किया गया है. जिसमें खिलाड़ियों के चित्र उकेरे गए हैं. इसे भी पढ़ें-एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-stage-3-amazing-indian-archers-place-in-compound-and-recurve-finals/">एशिया

कप स्टेज 3 : भारतीय तीरंदाजों का कमाल, कंपाउंड और रिकर्व के फाइनल में बनायी जगह
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//