Search

रांचीः जमीयतुल कुरैश ने अल्पसंख्यक आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों का किया स्वागत

  • बोले कांग्रेस अध्यक्ष: डरेंगे नहीं,जो जिम्मेदारियां मिली हैं उसे करेंगे पूरा
  • जल्द वक्फ बोर्ड और मदरसा अकादमी का भी होगा गठन
Ranchi: झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में झारखंड के आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को समारोह कर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ,उपाध्यक्ष शमशेर आलम, उपाध्यक्ष ज्योति मथारू, डॉ एसएम तौसीफ, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी शामिल थे. सभी आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों व पदाधिकारियों को शाॅल व माला पहना कर सम्मानित किया गया। मौके पर रांची के विभिन्न संगठन, तंजीम,अंजुमनों,पंचायतें, संस्थानों के पदधारी अपने विचार रखें. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग में सरकार की पहल से इसका गठन कर दिया गया है. इससे पहले भाजपा के ही लोग आयोग के अध्यक्ष होते थे और जिस कारण से अल्पसंख्यकों का काम नहीं हो पता था. किंतु अब जब हम लोगों के काम करने का समय आया तो आप लोग देख रहे होंगे कि किस तरह से समन भेजा जा रहा है, डराया जा रहा है. लेकिन हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं, जो जिम्मेदारियां मिली हैं उसे पूरा करेंगे.अभी वक्फ बोर्ड, मदरसा अकादमी सभी का गठन होगा.

जो जिम्मेदारी मिली है उसे करेंगे पूरा : हिदायतुल्लाह खान

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए पहले भी काम करते थे. जो जिम्मेदारी अब मिली है उसे भी करेंगे. आने वाले समय में भी जो बन सकेगा करेंगे. उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा समाज के लिए काम करना सबसे बड़ी चुनौती होती है और इसी चुनौतियों को हम पहले से करते आए हैं आगे भी करेंगे.

अपने कार्यों से महागठबंधन सरकार ने डुमरी उपचुनाव जीता : मुजीब

जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा कि सरकार के लिए डुमरी उप चुनाव काफी कठिन था. अल्पसंख्यकों व स्थानीय लोगों ने महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सराहा, इसी का परिणाम डुमरी उपचुनाव की जीत है. संचालन मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद, धन्यवाद ज्ञापन परवेज कुरैशी ने किया. मौके पर पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी, उपाध्यक्ष अफरोज लड्डन कुरैशी, राउप अंसारी, शकील खान हसीब खान, फारुख कुरैशी, मासूक कुरैशी, आमिर कुरैशी, प्रो कुद्दुस कुरैशी, प्रो रिजवान अंसारी, मो साजिद, सद्दाम कुरैशी, बसीर कुरैशी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//