Search

 
 
 

रांची : जैप के सिपाही पर होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

 
Ranchi : रांची : जैप-10 के सिपाही भरत पाठक पर शादी का झांसा देकर महिता से दुष्कर्म का आरोप लगा है. यह आरोप हावड़ा में रहनेवाली शादी-शुदा महिला ने लगाया है. आरोप है कि अलग अलग होटलों में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और एक लाख रुपये ठग भी लिया. होटल में दुष्कर्म करने के बाद महिला को अपने घर ले जाने का झांसा देकर रांची स्टेशन पर लाया और वहां छोड़ कर भाग गया. उसके बाद महिला चुटिया थाना पहुंची और जैप-10 के सिपाही भरत पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

फेसबुक के जरिये भरत पाठक से बातचीत शुरू हुई

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से संबंध खराब हो गया है. उसने प्राथमिकी में लिखा है कि फेसबुक के माध्यम से भरत पाठक से उसकी बातचीत शुरू हुई. काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा. बाद में भरत पाठक हावड़ा आ गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद हर दो महीना में मुझसे मिलने हावड़ा आने लगा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. साल 2022 में हावड़ा से जबरन देवघर ले आया और वहां फिर से मंदिर में शादी कर एक होटल में सात दिन तक रखी. वहां लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा. बाद में महिला वहां से भाग कर हावड़ा चली आयी. सिपाही भरत पाठक 2023 में महिला के घर हावड़ा पहुंचा और वहां से उसे लेकर रांची आ गया. रांची के पीपी कंपाउंड में रूम लेकर रखा. फिर अलग-अलग होटल में रखा. वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. अपने घर वालों से मिलाने की बात कह कर उसे होटल से रांची स्टेशन पर ले गया और वहां छोड़ कर भाग गया. लोगों से पूछ कर महिला चुटिया थाना पहुंची और जैप के सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-mixed-garbage-will-not-be-taken-after-november-15/">रांची

नगर निगम : 15 नवंबर के बाद नहीं लिया जाएगा मिक्स कूड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही