Search

 
 
 

रांची: बाढ़ू से जावेद आलम, कोकदोरो से अफसाना, मेसरा पूर्वी से सूरज बने उप-मुखिया

 
Ranchi: कांके प्रखंड के बाढ़ू, कोकदोरो, मेसरा पूर्वी और मेसरा पश्चिमी पंचायत में गुरुवार को उपमुखिया का चुनाव हुआ. बाढ़ू पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड पार्षद जावेद आलम उपमुखिया चुने गए, उन्हें 7 वोट मिला. वहीं उनके प्रतिद्वंदी मीना लिंडा को 4 मत प्राप्त हुआ. जबकि कोकदोरो पंचायत में अफसाना खातून ने बाजी मारी. उन्हें 5 मत मिला,  जबकि उनके प्रतिद्वंदी राहुल कच्छप को 4 मत मिले. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/gang-rape-of-class-vii-student-in-dumka-police-in-search-of-accused/">दुमका

में सातवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कार्य एवं दायित्व की दिलाई गई शपथ

परिणाम की घोषणा के बाद बीडीओ शीलवंत भट्ट ने विजेता उपमुखियाओं को प्रमाण पत्र दिया. वहीं दूसरी ओर मेसरा पूर्वी से सूरज मुंडा और मेसरा पश्चिमी से प्रभात कुमार महतो ने जीत दर्ज की. उन्हें अंचल अधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने प्रमाण पत्र दिया. इसके पहले सभी वार्ड सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य हीना परवीन, संजय महतो, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अंजय बैठा, मुखिया सुनीता देवी, उज्जवल पहान, पूर्व मुखिया रामेश्वर महली, मोख्तार आलम, जाकिर अंसारी और साबीर हुसैन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-angry-beneficiaries-protested-in-front-of-jagannathpur-block-office-due-to-non-availability-of-government-ration/">जगन्नाथपुर

: सरकारी राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही